भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।। ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में HPLC और आधुनिक विश्लेषण तकनीकों पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण मेरठ परिक्षेत्र में एक सप्ताह में 50-50 हजार के 8 इनामी गिरफ्तार, डीआईजी ने 16 पर किया था इनाम घोषित अध्यायकुल दा स्कूल के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा रही है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 23 Oct 2026, 07:31 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

गौतमबुद्धनगर 

 विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान की स्थिति का अवलोकन करने के साथ ही कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रुड़की, ग्रेटर नोएडा, पंचशील बालक इंटर कॉलेज, सेक्टर-91, नोएडा तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-39, नोएडा सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों से प्रक्रिया के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही, कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से संवाद कर मतदान से संबंधित जानकारी ली।  पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्मिकों को मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने तथा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं मतदाताओं की सुविधा से जुड़े सभी प्रबंध सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।


 जनपद गौतमबुद्धनगर में इस निर्वाचन के लिए कुल 13 मतदान केंद्र में 42 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जिनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 25 तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 17 मतदेय स्थल शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान प्रातः 8:00 बजे प्रारंभ हुआ, जो सायं 4:00 बजे तक चलेगा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जनपद में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं पर निरंतर नजर रखी जा रही है।

पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने तथा मतदान प्रक्रिया को निर्धारित समयावधि में सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए, ताकि सभी मतदाता निर्भीक एवं सुगम वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

इस अवसर पर एडिशनल सीपी राजीव नारायण मिश्रा, उप जिलाधिकारी दादरी अभिनेंद्र सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें