भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।। ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में HPLC और आधुनिक विश्लेषण तकनीकों पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण मेरठ परिक्षेत्र में एक सप्ताह में 50-50 हजार के 8 इनामी गिरफ्तार, डीआईजी ने 16 पर किया था इनाम घोषित अध्यायकुल दा स्कूल के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

मा० उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव ने जिला जेल एवं अपना घर आश्रम नोएडा का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा० उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) अपर्णा यादव द्वारा आज जनपद गौतमबुद्धनगर के भ्रमण के दौरान कासना स्थित जिला जेल तथा सेक्टर-34, नोएडा स्थित अपना घर आश्रम नोएडा (राजकीय विशेषीकृत गृह भवन) का निरीक्षण किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 26 Oct 2026, 08:38 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
मा० उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव ने जिला जेल एवं अपना घर आश्रम नोएडा का किया निरीक्षण

गौतमबुद्धनगर 

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा० उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) अपर्णा यादव द्वारा आज जनपद गौतमबुद्धनगर के भ्रमण के दौरान कासना स्थित जिला जेल तथा सेक्टर-34, नोएडा स्थित अपना घर आश्रम नोएडा (राजकीय विशेषीकृत गृह भवन) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए महिला बंदियों एवं आश्रम में निवासरत मानसिक रूप से दिव्यांग महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभवों तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।


जिला जेल के निरीक्षण के दौरान मा० उपाध्यक्ष ने महिला बंदियों से संवाद कर उनके रहन-सहन, खानपान एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जेल प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।इसके उपरांत अपना घर आश्रम नोएडा के निरीक्षण के दौरान मा० उपाध्यक्ष ने आश्रम में निवासरत मानसिक रूप से दिव्यांग महिलाओं से आत्मीय संवाद किया तथा उनके रहन-सहन, खानपान एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। 

निरीक्षण के दौरान जिला जेल एवं अपना घर आश्रम में उपलब्ध व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं। मा० उपाध्यक्ष ने शासन की मंशा के अनुरूप महिला बंदियों एवं मानसिक रूप से दिव्यांग महिलाओं के कल्याण तथा उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी प्रदान दिए।

निरीक्षण के दौरान विधि परिवीक्षा अधिकारी जितेंद्र मौर्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें