भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 04 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
दूधेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का डीसीपी ने लिया जायजा गेमिंग से लेकर AI कंटेंट तक, जेवर में विकसित होगा अत्याधुनिक AVGC-XR पार्क उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक मा0 सांसद डॉ महेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न मुंशी प्रेमचंद: जिनकी कलम ने भारत के अंतिम जन को आवाज़ दी स्वास्थ्य विभाग का क्लीनिक पर छापा, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Advertisement Space 970x250
state and city

सपा नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला

बांदा। जनपद में शुक्रवार दोपहर सपा नेता शेखर शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में शेखर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश होकर गिर पड़े। घटना से जिले की राजनीति में हड़कंप मच गया है

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 31 Jul 2026, 11:38 PM | Views: 0
सपा नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला

बांदा। जनपद में शुक्रवार दोपहर सपा नेता शेखर शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में शेखर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश होकर गिर पड़े। घटना से जिले की राजनीति में हड़कंप मच गया है।पीड़ित शेखर शर्मा पुत्र स्व0 गिरजाशंकर शर्मा, निवासी बाबूलाल चौराहा थाना कोतवाली नगर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब 12.30 बजे वह अपने बच्चों को सेंटमेरी कॉन्वेंट स्कूल छोड़ने गए थे। 

इसी दौरान उनका ड्राइवर गाड़ी बैक कर रहा था तभी पास खड़े 3-4 अज्ञात लोगों ने गाड़ी के बम्पर में हाथ मारा। ड्राइवर द्वारा मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। शेखर शर्मा ने घर चलने को कहा तो आरोपी चार पहिया वाहन स्कोर्पियो से गाड़ी से उनका पीछा करने लगे। आगे गाड़ी लगाकर रास्ता रोककर शेखर शर्मा को गाड़ी से उतारकर उन पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में वे बेहोश हो गए।हमले में शेखर शर्मा के मुंह, आंख और नाक में गंभीर चोटें आईं। बाई आँख के नीचे की हड्डी एक्सरे में टूटी हुई दिख रही है। ड्राइवर बाबू ने उन्हें आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। डॉ के द्वारा भर्ती करके सपा नेता का इलाज किया जा रहा है।

शेखर शर्मा ने तहरीर में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें