भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 04 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
दूधेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का डीसीपी ने लिया जायजा गेमिंग से लेकर AI कंटेंट तक, जेवर में विकसित होगा अत्याधुनिक AVGC-XR पार्क उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक मा0 सांसद डॉ महेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न मुंशी प्रेमचंद: जिनकी कलम ने भारत के अंतिम जन को आवाज़ दी स्वास्थ्य विभाग का क्लीनिक पर छापा, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Advertisement Space 970x250
state and city

बांदा-जनपद मे गोवंशों की रक्षा के नाम पर प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई

बांदा-जनपद मे गोवंशों की रक्षा के नाम पर प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है।गौरक्षा के जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति ने नगर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर शराब के नशे में धुत पिकअप चालक द्वारा 2 गोवंशों को कुचलकर मार डालने का आरोप लगाया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 19 Jul 2026, 09:21 PM | Views: 0
बांदा-जनपद मे गोवंशों की रक्षा के नाम पर प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई

बांदा-जनपद मे गोवंशों की रक्षा के नाम पर प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है।गौरक्षा के जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति ने नगर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर शराब के नशे में धुत पिकअप चालक द्वारा 2 गोवंशों को कुचलकर मार डालने का आरोप लगाया है।मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग 1 बजे चिल्ला रोड स्थित श्रीनाथ बिहार के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने पहले 2 गधों को टक्कर मारा।उनकी मौके पर ही मौत कर दी।इसके बाद चालक ने नियंत्रण खोते हुए सड़क पर बैठे 2 बेसहारा गोवंशों को कुचल दिया।जिससे उनकी भी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक बुरी तरह शराब के नशे में था और वाहन को लहराते हुए चला रहा था। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली में तहरीर देकर मांग की है कि पिकअप चालक के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम,पशु क्रूरता अधिनियम में तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए।वाहन को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए।रात्रि में शराब पीकर वाहन चलाने एवं बेसहारा गोवंशों के संरक्षण हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा कि अन्ना गोवंश हमारी आस्था और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

शराब के नशे में गाड़ी चलाकर उन्हें कुचल देना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि हमारी धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। 

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें