भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 04 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
दूधेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का डीसीपी ने लिया जायजा गेमिंग से लेकर AI कंटेंट तक, जेवर में विकसित होगा अत्याधुनिक AVGC-XR पार्क उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक मा0 सांसद डॉ महेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न मुंशी प्रेमचंद: जिनकी कलम ने भारत के अंतिम जन को आवाज़ दी स्वास्थ्य विभाग का क्लीनिक पर छापा, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Advertisement Space 970x250
Uttar Pradesh

कंगना रनोट के खिलाफ महिला कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: मुरादाबाद में फूंका पुतला, प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी बोलीं- महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में महिला कांग्रेस ने अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनोट के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की उत्तर प्रदेश पश्चिम ज़ोन की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कंगना रनोट का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 30 Jul 2026, 04:59 PM | Views: 0
कंगना रनोट के खिलाफ महिला कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: मुरादाबाद में फूंका पुतला, प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी बोलीं- महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में महिला कांग्रेस ने अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनोट के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की उत्तर प्रदेश पश्चिम ज़ोन की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कंगना रनोट का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कंगना रनोट के हालिया बयान से महिलाओं की गरिमा और समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसी के विरोध में संगठन ने सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश जताया।प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी ने कहा कि महिलाओं का अपमान और समाज को बांटने वाली बयानबाजी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कंगना रनोट अपने बयान पर माफी नहीं मांगती हैं, तो महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन को और तेज करेगी।


महिला कांग्रेस ने सरकार से भी मांग की कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए जाने वाले गैर-जिम्मेदाराना बयानों पर उचित कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और चेतावनी दी कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें