भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 04 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
दूधेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का डीसीपी ने लिया जायजा गेमिंग से लेकर AI कंटेंट तक, जेवर में विकसित होगा अत्याधुनिक AVGC-XR पार्क उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक मा0 सांसद डॉ महेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न मुंशी प्रेमचंद: जिनकी कलम ने भारत के अंतिम जन को आवाज़ दी स्वास्थ्य विभाग का क्लीनिक पर छापा, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Advertisement Space 970x250
Uttar Pradesh

यथार्थ फाउंडेशन ने स्याना नगरपालिका को दिया डेड बॉडी फ्रीजर, सेवा निशुल्क रहेगी

बुलंदशहर: स्याना यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की सामाजिक संस्था यथार्थ फाउंडेशन के संरक्षक चौ. प्रेम नारायण त्यागी ने बुधवार को नगर पालिका परिषद स्याना को शव संरक्षण उपकरण यानी डेड बॉडी फ्रीजर भेंट किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 29 Jul 2026, 04:23 PM | Views: 0
यथार्थ फाउंडेशन ने स्याना नगरपालिका को दिया डेड बॉडी फ्रीजर, सेवा निशुल्क रहेगी

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर: स्याना यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की सामाजिक संस्था यथार्थ फाउंडेशन के संरक्षक चौ. प्रेम नारायण त्यागी ने बुधवार को नगर पालिका परिषद स्याना को शव संरक्षण उपकरण यानी डेड बॉडी फ्रीजर भेंट किया।

नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह और अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने चौ. त्यागी को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। दोनों ने इस पुनीत सेवा के लिए उनका आभार जताया।चौ. प्रेम नारायण त्यागी ने कहा कि भीषण गर्मी में कई बार शव को अधिक समय तक रखना पड़ता है। यह फ्रीजर ऐसे समय में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसकी सेवाएं आमजन के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेंगी।

इस मौके पर यथार्थ ग्रुप से जुड़े डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि यथार्थ समूह आज चार राज्यों में 9 क्वार्टरनरी केयर अस्पताल संचालित कर रहा है। रोबोटिक सर्जरी से लेकर किडनी-लिवर ट्रांसप्लांट और ऑन्कोलॉजी तक की वर्ल्ड क्लास सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं। कोविड काल में समूह के अस्पतालों ने हजारों जानें बचाईं।

कार्यक्रम का संचालन प्रदीप श्रोत्रिय एडवोकेट ने किया। उन्होंने चौ. त्यागी की दानशीलता और दूरदर्शी सोच की सराहना की।

कार्यक्रम में राजीव त्यागी, चौ. अब्बन,  सभासद दीपक कुमार छोटे खान, निश्चल त्यागी, विक्रांत त्यागी, रीता आर्य, चौ. फहीम, सरिता आर्य रिता आर्य, चिराग़ त्यागी,सहित पालिका के अधिकारी, कर्मचारी व सभासद मौजूद रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें