भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 04 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
दूधेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का डीसीपी ने लिया जायजा गेमिंग से लेकर AI कंटेंट तक, जेवर में विकसित होगा अत्याधुनिक AVGC-XR पार्क उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक मा0 सांसद डॉ महेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न मुंशी प्रेमचंद: जिनकी कलम ने भारत के अंतिम जन को आवाज़ दी स्वास्थ्य विभाग का क्लीनिक पर छापा, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Advertisement Space 970x250
Uttar Pradesh

सावन में बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, विशाल पार्थिव पूजन व रुद्राभिषेक के लिए सजा दिव्य दरबार

सावन मास के पावन अवसर पर रिसिया के रामलीला मैदान में पंडित रवि शंकर गुरु भाई के सानिध्य में आयोजित होने वाले विशाल पार्थिव पूजन, रुद्राभिषेक एवं शिव महापुराण कथा के लिए भव्य एवं आकर्षक वाटरप्रूफ पंडाल पूरी तरह तैयार कर लिया गया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 28 Jul 2026, 05:46 PM | Views: 0
सावन में बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, विशाल पार्थिव पूजन व रुद्राभिषेक के लिए सजा दिव्य दरबार

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
  आज का मुद्दा

रिसिया, बहराइच

सावन मास के पावन अवसर पर रिसिया के रामलीला मैदान में पंडित रवि शंकर गुरु भाई के सानिध्य में आयोजित होने वाले विशाल पार्थिव पूजन, रुद्राभिषेक एवं शिव महापुराण कथा के लिए भव्य एवं आकर्षक वाटरप्रूफ पंडाल पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

पंचवटी श्री सीताराम आश्रम से 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम के उपरांत दोपहर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल तक पहुंचेगी। इसके साथ ही सावन माह के प्रथम दिन से 6 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातःकाल विशाल पार्थिव पूजन एवं रुद्राभिषेक का आयोजन होगा तथा दोपहर बाद श्रद्धालुओं को शिव महापुराण कथा का रसपान कराया जाएगा। समापन अवसर पर भव्य हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

आयोजन की भव्यता को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है। इस वर्ष विशेष आकर्षण के रूप में देश के सात प्रमुख तीर्थ क्षेत्रों की पावन मिट्टी एवं जल से प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही तीन दिनों तक दिव्य भस्म आरती के दर्शन कराए जाएंगे तथा रामेश्वरम धाम की आकर्षक प्रतिकृति भी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ स्थापित की जाएगी।

पंडित रवि शंकर गुरु भाई ने बताया कि शिव महापुराण भक्ति, ज्ञान, वैराग्य एवं भगवान शिव के दिव्य और निर्मल चरित्र का अमृतमय ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव संपूर्ण ब्रह्मांड के नायक हैं और सावन मास में श्रद्धा एवं विधि-विधान से उनकी आराधना करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस दिव्य आयोजन में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें