भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 04 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
दूधेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का डीसीपी ने लिया जायजा गेमिंग से लेकर AI कंटेंट तक, जेवर में विकसित होगा अत्याधुनिक AVGC-XR पार्क उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक मा0 सांसद डॉ महेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न मुंशी प्रेमचंद: जिनकी कलम ने भारत के अंतिम जन को आवाज़ दी स्वास्थ्य विभाग का क्लीनिक पर छापा, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Advertisement Space 970x250
Uttar Pradesh

मा० ऊर्जा राज्य मंत्री जी ने उपभोक्ता सेवाओं, विद्युत आपूर्ति, शिकायत निस्तारण एवं विद्युत चोरी आदि की विस्तृत समीक्षा की।

मेरठ, श्री कैलाश सिंह राजपूत जी माननीय ऊर्जा राज्य मंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) ने आज डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ में वाणिज्यिक, तकनीकी एवं उपभोक्ता सेवाओं संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 28 Jul 2026, 08:55 PM | Views: 0
मा० ऊर्जा राज्य मंत्री जी ने उपभोक्ता सेवाओं, विद्युत आपूर्ति, शिकायत निस्तारण एवं विद्युत चोरी आदि की विस्तृत समीक्षा की।

मेरठ,  श्री कैलाश सिंह राजपूत जी माननीय ऊर्जा राज्य मंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) ने आज डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ में वाणिज्यिक, तकनीकी एवं उपभोक्ता सेवाओं संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। 14 जनपदों के अधिकारी समीक्षा बैठक मे वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। समीक्षा करते हुए मा० मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के प्रत्येक उपभोक्ता को गुणवत्तापूर्ण, निर्बाध एवं समयबद्ध विद्युत सेवा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता हो। बैठक मे डिस्कॉम की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रस्तुतीकरण मे डिस्कॉम द्वारा राजस्व संग्रह, स्मार्ट मीटरिंग, उपभोक्ता सेवाओं, शिकायत निस्तारण, विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता तथा तकनीकी सुधारों के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।

बैठक मे बताया गया कि पीवीवीएनएल ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय की 14 वीं इन्टीग्रेटिड रेटिंग मे उल्लेखनीय सुधान करते हुए बी ग्रेड से ए+ ग्रेड प्राप्त किया गया जो डिस्कॉम की वित्तीय अनुशासन, परिचालन दक्षता एवं उपभोक्ता सेवा सुधार की दिशा मे किए गए प्रयासों का परिणाम है।प्रस्तुतीकरण के दौरान बताया गया कि निगम द्वारा ऑन लाईन उपभोक्ता सेवाओं में लगातार विस्तार किया गया है, नए विद्युत संयोजन, भार परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन आधारित बिल निर्माण, ऑन लाईन भुगतान तथा उपभोग वितरण जैसी सुविधाए डिजिटल माध्यों से उपलब्ध कराई जा रही हैं। बैठक मे उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु 1912 काल सेन्टर, ऑन लाईन पोर्ट, व्हाटसएप, सोशल मीडिया, जन-सुनवाई तथा Consumer Grievance Redressal Forum(CGRF) के माध्यम से बहुस्तरीय शिकायतें निवारण व्यवस्था संचालित की जा रही हैं। 

शिकायतों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध निस्तारण की नियमित मॉनीटरिंग की जा रही है। बैठक मे मा० मत्री जी द्वारा निर्देश दिए गए कि विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु बनाए गए कन्ज्यूमर ग्रुप में विद्युत व्यवधान निस्तारण का वास्तविक समय एवं उपयोगी सुविधाओं के संबंध में विस्तार से अवगत कराया जाए। उपभोक्ताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का तथ्यात्मक एवं संतोषजनक उत्तर दिया जाए।

मा० मंत्री जी ने समीक्षा बैठक मे निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनीटरिंग की जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर उसका समाधान कराया जाए, जिससे उपभोक्ताओं का विश्वास और अधिक मजबूत हो। बैठक मे मंत्री जी ने विद्युत सुरक्षा पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्युत दुर्घटना की गहन जॉच की जाए, उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए तथा भविष्य में ऐसी विद्युत दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुधारात्मक उपाय तत्काल लागु किए जाए। सभी फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा मानकों का शतप्रतिशत पालन सुनिश्चित किया

विद्युत चोरी रोकने के लिए चालऐ जा रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए उन्होनें निर्देश दिए कि बाडी-वॉर्न कैमरा का अधिकतम उपयोग किया जाए जिससे जॉच एवं प्रवर्तन कार्यवाही पूर्णतः पारदर्शी एवं जॉव देही बन सके और सतर्कता टीमों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

मा० ऊर्जा राज्य मंत्री जी ने डिस्कॉम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति, समयबद्ध शिकायत निस्तारण, विद्युत चोरी नियंत्रण के लिए निरन्तर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक स्तर पर नियमित समीक्षा कर, लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।

बैठक के समापन के अवसर पर प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मा० मंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होनें कहा कि मा० मंत्री जी द्वारा दिए गए मार्ग दर्शन एवं प्रेरणा से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनहित मे और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरण मिली है। उन्होनें आश्वस्त किया कि मा० मंत्री जी के निर्देशों का पालन करते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाऐगी।

बैठक में श्री आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), श्री संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), श्री एन०के० मिश्र निदेशक (तकनीकी).. श्री स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त), श्री पी० के० सिंह मुख्य अभियन्ता, श्री मो० सगीर मुख्य अभियन्ता, श्री गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, श्री गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, श्री रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता एवं डिस्कॉम मुख्यालय के अधीक्षण अभियन्ता एवं अधिशासी अभियन्ता आदि उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें