भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 04 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
दूधेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का डीसीपी ने लिया जायजा गेमिंग से लेकर AI कंटेंट तक, जेवर में विकसित होगा अत्याधुनिक AVGC-XR पार्क उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक मा0 सांसद डॉ महेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न मुंशी प्रेमचंद: जिनकी कलम ने भारत के अंतिम जन को आवाज़ दी स्वास्थ्य विभाग का क्लीनिक पर छापा, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Advertisement Space 970x250
Uttar Pradesh

बुलंदशहर में गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प कार्यशाला आयोजित

बुलंदशहर :संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुलंदशहर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 27 Jul 2026, 06:11 PM | Views: 0
बुलंदशहर में गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प कार्यशाला आयोजित

आज का मुद्दा /पुष्पेन्द्र कुमार

बुलंदशहर :संत शिरोमणि  गुरु रविदास महाराज  की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में  बुलंदशहर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से सामाजिक समरसता, समानता एवं राष्ट्र निर्माण को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि गुरु रविदास महाराज  का जीवन हमें सद्भाव, मानवता, समता और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, डिवाई विधायक सी.पी. सिंह, जिला मंत्री दामनी गौड पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम, पूर्व जिला मंत्री नेम पाल सिंह सहित संतोष वाल्मीकि, दीपक शर्मा, नीरज चौधरी और पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास  के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त किया जा सकता है और एक समरस समाज का निर्माण संभव है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें