भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 04 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
दूधेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का डीसीपी ने लिया जायजा गेमिंग से लेकर AI कंटेंट तक, जेवर में विकसित होगा अत्याधुनिक AVGC-XR पार्क उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक मा0 सांसद डॉ महेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न मुंशी प्रेमचंद: जिनकी कलम ने भारत के अंतिम जन को आवाज़ दी स्वास्थ्य विभाग का क्लीनिक पर छापा, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Advertisement Space 970x250
state and city

CM योगी की बुलंदशहर को बड़ी सौगात | ₹574 करोड़ की 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी ने बुलंदशहर को दी 57 विकास परियोजनाओं की सौगात, ₹574 करोड़ से बदलेगी विकास की तस्वीर

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 18 Jul 2026, 06:44 PM | Views: 0
CM योगी की बुलंदशहर को बड़ी सौगात | ₹574 करोड़ की 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शनिवार को बुलंदशहर जनपद को ₹574 करोड़ से अधिक की लागत वाली 57 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित किया और कहा कि प्रदेश सरकार विकास, सुशासन, सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। सरकार की प्राथमिकता बेहतर आधारभूत संरचना का निर्माण है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बुलंदशहर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है और जेवर में बन रहा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास का नया आधार बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट का सबसे अधिक लाभ बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा, जिससे उद्योग, व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण के हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ₹574 करोड़ से अधिक की लागत वाली 57 विकास परियोजनाएं बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई दिशा देंगी तथा लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें