भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 04 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
दूधेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का डीसीपी ने लिया जायजा गेमिंग से लेकर AI कंटेंट तक, जेवर में विकसित होगा अत्याधुनिक AVGC-XR पार्क उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक मा0 सांसद डॉ महेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न मुंशी प्रेमचंद: जिनकी कलम ने भारत के अंतिम जन को आवाज़ दी स्वास्थ्य विभाग का क्लीनिक पर छापा, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Advertisement Space 970x250
state and city

जंतर-मंतर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन

भीम आर्मी के प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद बुधवार को जंतर-मंतर पहुंचे और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को समर्थन दिया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 15 Jul 2026, 08:04 PM | Views: 0
जंतर-मंतर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन

नई दिल्ली,  भीम आर्मी के प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद बुधवार को जंतर-मंतर पहुंचे और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन कोसमर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार परनिशाना साधा और कहा कि युवाओं की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने सोनमवांगचुक से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता व्यक्त की।सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से कथित परीक्षा अनियमितताओं और युवाओं के लिए पारदर्शीपरीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

 इस आंदोलन में बड़ी संख्या में युवा भी शामिल हैं। चंद्रशेखर आजाद ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकरप्रदर्शनकारियों के प्रति एकजुटता व्यक्त की और कहा कि युवाओं की आवाज को लोकतांत्रिकतरीके से सुना जाना चाहिए।अपने संबोधन में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि लंबे समय से आंदोलन और भूख हड़ताल केबावजूद यदि सरकार संवाद के लिए आगे नहीं आती, तो यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहाकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनभावनाओं और शांतिपूर्ण आंदोलनों को महत्व दिया जाना चाहिए।चंद्रशेखर आजाद ने यह भी कहा कि यदि उनके पास समय होता तो वह स्वयं भीआंदोलनकारियों के साथ धरने पर बैठते। उन्होंने दावा किया कि यदि वह लंबे समय तकआंदोलन में शामिल होते तो बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में जंतर-मंतर पहुंच जाते।


उन्होंने सरकार से युवाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और शीघ्र समाधान निकालने की अपील की।उन्होंने वर्षा के बीच धरने पर बैठे युवाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रोंका इस प्रकार कठिन परिस्थितियों में आंदोलन करना पीड़ादायक है। उनका कहना था किसरकार को संवाद स्थापित कर उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करनी चाहिए।बताया गया कि आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संगठन ने विभिन्न राजनीतिक दलों से भी समर्थन
की अपील की है। इसी क्रम में चंद्रशेखर आजाद को भी आंदोलन में शामिल होने का निमंत्रणदिया गया था, जिसके बाद वह जंतर-मंतर पहुंचे और अपना समर्थन व्यक्त किया।उल्लेखनीय है कि सोनम वांगचुक की लगातार जारी भूख हड़ताल को लेकर विभिन्न सामाजिक,धार्मिक और राजनीतिक हस्तियां चिंता जता चुकी हैं। 

कई नेताओं और सार्वजनिक जीवन से जुड़ेव्यक्तियों ने उनसे स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अनशन समाप्त करने का आग्रह भी कियाहै, जबकि आंदोलनकारी अपनी मांगों पर निर्णय होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें