भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 04 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
दूधेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का डीसीपी ने लिया जायजा गेमिंग से लेकर AI कंटेंट तक, जेवर में विकसित होगा अत्याधुनिक AVGC-XR पार्क उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक मा0 सांसद डॉ महेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न मुंशी प्रेमचंद: जिनकी कलम ने भारत के अंतिम जन को आवाज़ दी स्वास्थ्य विभाग का क्लीनिक पर छापा, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Advertisement Space 970x250
state and city

जंगल में चल रही गौकशी का भंडाफोड़, 455 किलो गोमांस बरामद

हरिद्वार, ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने गौकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भगवानपुर क्षेत्र में जंगल के बीच चल रही अवैध गौकशी का भंडाफोड़ किया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jul 2026, 09:06 PM | Views: 0
जंगल में चल रही गौकशी का भंडाफोड़, 455 किलो गोमांस बरामद

हरिद्वार, ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने गौकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भगवानपुर क्षेत्र में जंगल के बीच चल रही अवैध गौकशी का भंडाफोड़ किया है।भगवानपुर पुलिस और उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड की संयुक्त टीम ने मौके से एक आरोपी कोगिरफ्तार किया, जबकि उसके कई साथी फरार हो गए।

भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सिकरोड़ा निवासी मुन्तयाज उर्फ बहादरा अपने बेटे और अन्यसाथियों के साथ खेड़ी शिकोहपुर के पास जंगल में गौकशी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की।टीम जब मौके पर पहुंची तो सात लोग गौकशी करते मिले। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी भागने
लगे, लेकिन पुलिस ने मुन्तयाज उर्फ बहादरा को मौके से दबोच लिया।छापेमारी के दौरान मौके से पुलिस ने 455 किलोग्राम गोमांस, दो गोवंशीय अवशेष, कुल्हाड़ियां, धारदारछुरियां तथा तीन मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

 पुलिस ने आरोपी के खिलाफउत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार नामजद आरोपियों कीतलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें