भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।। ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में HPLC और आधुनिक विश्लेषण तकनीकों पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण मेरठ परिक्षेत्र में एक सप्ताह में 50-50 हजार के 8 इनामी गिरफ्तार, डीआईजी ने 16 पर किया था इनाम घोषित अध्यायकुल दा स्कूल के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

प्रारम्भिक अर्हता (पीईटी) परीक्षा केन्द्रों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

बहराइच परीक्षा नियंत्रक, उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा 30 अक्टूबर को जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी.ई.टी.) की लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 30 Oct 2026, 04:49 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
प्रारम्भिक अर्हता (पीईटी) परीक्षा केन्द्रों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
 आज का मुद्दा

बहराइच परीक्षा नियंत्रक, उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा 30 अक्टूबर को जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी.ई.टी.) की लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से परीक्षा के प्रथम दिवस की प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक सम्पन्न होने वाली परीक्षा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत तथा अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार के साथ भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्र महिला पीजी कालेज, तारा महिला इण्टर कालेज तथा किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच का निरीक्षण कर नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से की गई 

व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केन्द्र व्यवस्थापकों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने सीसीटीवी कैमरों के लिए स्थापित किये गये कन्ट्रोल रूम का अवलोकन परीक्षा कक्ष के अन्दर की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों को प्रत्येक दशा में क्रियाशील रखा जाये तथा सभी महत्वपूर्ण चरणों की व्यवस्थित ढंग से वीडियोग्राफी भी करायी जाय।


जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा का संचालन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए। परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त सतर्कता बनाए रखें, अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा अवांछनीय गतिविधि पर सतत निगरानी रखें। परीक्षा अवधि के दौरान पुलिस बल की प्रभावी तैनाती एवं लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। 

उल्लेखनीय है कि 01 नवम्बर को भी जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो पालियों प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पॉली की परीक्षा अपरान्ह 03ः00 बजे से अपरान्ह 05ः00 बजे तक प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी.ई.टी.) की लिखित परीक्षा सम्पन्न होगी।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें