भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।। ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में HPLC और आधुनिक विश्लेषण तकनीकों पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण मेरठ परिक्षेत्र में एक सप्ताह में 50-50 हजार के 8 इनामी गिरफ्तार, डीआईजी ने 16 पर किया था इनाम घोषित अध्यायकुल दा स्कूल के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की सात बीघा गन्ने की फसल राख

स्याना/बुगरासी। तहसील स्याना क्षेत्र के बुगरासी इलाके के गांव बरहाना में बिजली की हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 28 Oct 2026, 11:15 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की सात बीघा गन्ने की फसल राख

स्याना/बुगरासी। तहसील स्याना क्षेत्र के बुगरासी इलाके के गांव बरहाना में बिजली की हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेत में आग लगने से सात बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। हादसे में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान ने बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे गांव बरहाना में खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से अचानक चिंगारी निकली। चिंगारी गन्ने की फसल पर गिरने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सात बीघा गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। खेत से आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ीमशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।ग्रामीणों के अनुसार, यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के कई सौ बीघा गन्ने की फसल भी आग की चपेट में आ सकती थी। इससे बड़ा नुकसान होने की आशंका थी। आग में फसल जलने से किसान और उसके परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।


एक महीने से शिकायत करने का आरोप पीड़ित किसान का आरोप है कि बिजली लाइन में संभावित खतरे को लेकर वह पिछले एक महीने से जेई और लाइनमैन से शिकायत कर रहा था, लेकिन उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया। किसान ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे की वजह बताते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। किसान की ओर से जेई और लाइनमैन के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विभाग ने आरोपों को बताया निराधारबिजली विभाग के एक्सईएन सुनील कुमार ने किसान के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि संबंधित बिजली लाइन को ठीक कराया गया था। मामले की जांच कराई जाएगी और घटनास्थल पर निरीक्षण के लिए टीम भी भेजी जा रही है। जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें