भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।। ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में HPLC और आधुनिक विश्लेषण तकनीकों पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण मेरठ परिक्षेत्र में एक सप्ताह में 50-50 हजार के 8 इनामी गिरफ्तार, डीआईजी ने 16 पर किया था इनाम घोषित अध्यायकुल दा स्कूल के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Artical

NHRACF द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चंडीगढ़ नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी-करप्शन फोर्स (NHRACF), चंडीगढ़ द्वारा अपने चल रहे “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 22 Oct 2026, 07:29 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
NHRACF द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चंडीगढ़ (संजय राय, आज का मुद्दा)

नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी-करप्शन फोर्स (NHRACF), चंडीगढ़ द्वारा अपने चल रहे “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, जिम्मेदार और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम का नेतृत्व श्री कमलजीत सिंह पंछी, अध्यक्ष, NHRACF, चंडीगढ़, एवं श्री अनिल वोहरा, चेयरमैन ने संगठन के अन्य सदस्यों के साथ किया। इस अवसर पर श्री पंछी ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, जीवन में सही निर्णय लेने और “नशे को कहें ना” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने कॉलेज के प्रिंसिपल श्री जसविंदर सिंह को नशा जागरूकता पोस्टर भेंट किया, जिसका विमोचन पूर्व में पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक द्वारा किया गया था। विद्यार्थियों को जागरूकता संबंधी पर्चे वितरित किए गए तथा चंडीगढ़ को नशामुक्त बनाने और नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की शपथ भी दिलाई गई। पंछी ने कहा कि नशे की समस्या को समाप्त करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, अभिभावकों और समाज के सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

 NHRACF ने युवाओं को जागरूक करने तथा सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए अपने अभियान को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Artical

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें