भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।। ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में HPLC और आधुनिक विश्लेषण तकनीकों पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण मेरठ परिक्षेत्र में एक सप्ताह में 50-50 हजार के 8 इनामी गिरफ्तार, डीआईजी ने 16 पर किया था इनाम घोषित अध्यायकुल दा स्कूल के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Politics

पंजाब की जनता को चुटकुले नहीं, विकास और समस्याओं का समाधान चाहिए — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 13 Sep 2026, 09:11 PM | Views: 0 | 4 मिनट पढ़ें
पंजाब की जनता को चुटकुले नहीं, विकास और समस्याओं का समाधान चाहिए — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब की जनता को चुटकुले, प्रचार और विज्ञापन नहीं, बल्कि विकास, रोजगार, उद्योगों की सुरक्षा और अपनी समस्याओं का समाधान चाहिए। पंजाब के लोगों की क्षमता और परिश्रम में कभी कोई कमी नहीं रही, लेकिन प्रदेश को सही दिशा न दे पाने वाली सरकारों की नीति, नीयत और नेतृत्व ने पंजाब को विकास की दौड़ में पीछे कर दिया है।

मुख्यमंत्री रविवार को पटियाला के गांव ककराला में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री महारानी परनीत कौर व प्रोफेसर मलकीत सिंह व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। मुख्यमंत्री ने सभी का पार्टी ज्वाइन करने पर स्वागत किया।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा भले ही दो अलग-अलग राज्य हैं, लेकिन दोनों की जड़ें, संस्कृति और विरासत एक हैं। गुरुओं, पीरों और बलिदानियों की इस महान धरती को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब पूछ रही है कि इतनी उपजाऊ धरती, मेहनती लोग और अपार संभावनाएं होने के बावजूद पंजाब पीछे क्यों रह गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय पंजाब देश के सबसे समृद्ध राज्यों में गिना जाता था। पंजाब बनने के लगभग 19 वर्ष बाद अस्तित्व में आया हरियाणा आज आर्थिक प्रगति में पंजाब से बहुत आगे निकल चुका है। वर्ष 2025-26 में हरियाणा की वास्तविक आर्थिक विकास दर 9.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि पंजाब की विकास दर केवल 6.1 प्रतिशत है। इस प्रकार हरियाणा, पंजाब से 3.4 प्रतिशत अधिक तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी प्रकार, वर्ष 2026-27 में हरियाणा की अर्थव्यवस्था लगभग 15 लाख 18 हजार करोड़ रुपये और पंजाब की लगभग 9 लाख 81 हजार करोड़ रुपये अनुमानित है। दोनों राज्यों के आर्थिक आकार में लगभग 5 लाख 38 हजार करोड़ रुपये का अंतर है। यह अंतर सही नीति, साफ नीयत और जवाबदेह नेतृत्व का अंतर है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 में देश की जीडीपी में हरियाणा की हिस्सेदारी लगभग 3.6 प्रतिशत थी, जबकि पंजाब की हिस्सेदारी लगभग 2.4 प्रतिशत थी। हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत की 176.8 प्रतिशत और पंजाब की 106.7 प्रतिशत आंकी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय पंजाब की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से लगभग दोगुनी हुआ करती थी, लेकिन आज परिस्थितियां बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को इसका जवाब चाहिए कि प्रदेश की आर्थिक क्षमता का पूरा उपयोग क्यों नहीं हो पा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग ईमानदारी की बातें करते हैं, लेकिन चुटकुलेबाजी के सहारे वोट लेने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को चुटकुलों से नहीं, काम से मतलब है। उन्होंने कहा कि चुटकुलों से काम नहीं होना, काम तो काम से ही होना है।

हरियाणा की योजनाओं का लाभ पंजाब की जनता तक पहुंचाने का भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता अब केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि धरातल पर काम चाहती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनकल्याण की नीतियों को आगे बढ़ाकर पंजाब को भी प्रगति की दिशा में मजबूत गति दी जा सकती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंजाब के लोगों तक भी पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जिस प्रकार गरीबों, महिलाओं, किसानों और जरूरतमंद परिवारों के लिए योजनाएं लागू की जा रही हैं, उसी प्रकार पंजाब में भी जनता को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

भाजपा की सरकार किस प्रकार कार्य करती है, इसका उदाहरण हरियाणा में देखा जा सकता है - पूर्व मंत्री महारानी परनीत कौर

पूर्व मंत्री महारानी परनीत कौर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। आज भारत दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में शामिल है। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश को मजबूत, सक्षम और विकसित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के बच्चों को नशे और अन्य बुराइयों से मुक्त कराकर उन्हें शिक्षा, रोजगार तथा विकास के अवसर उपलब्ध करवाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय जनता पार्टी ही केंद्र सरकार के सहयोग से पंजाब को नशामुक्त, विकसित और समृद्ध बनाने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य कर सकती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में किए जा रहे विकास कार्यों और सरकार के कामकाज को पंजाब के लोग भी देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार किस प्रकार कार्य करती है, इसका उदाहरण हरियाणा में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर पंजाब में भी विकास को गति दी जा सकती है। उन्होंने लोगों से आगामी चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Politics

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें