भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 17 लाख और महिलाओं को मिलेगा लाभ* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्याना सीएचसी में रक्तदान महोत्सव, विधायक पुत्र ने किया शुभारंभ बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बुलंदशहर में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया ₹17.97 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर किया फलों का वितरण बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

रिसिया में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन, जिम्मेदार बेखबर

रिसिया/बहराइच रिसिया थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार कथित रूप से तेजी से चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर जेसीबी मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से ढुलाई की जा रही है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 12 Sep 2026, 06:34 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
रिसिया में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन, जिम्मेदार बेखबर

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
 आज का मुद्दा

रिसिया/बहराइच
रिसिया थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार कथित रूप से तेजी से चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर जेसीबी मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से ढुलाई की जा रही है। इससे कई स्थानों पर गहरी खाइयां बन गई हैं और सड़क के किनारे की पटरी भी क्षतिग्रस्त हो रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक बंगला चक में एक ढाबे के पीछे बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की गई है। खनन से मौके पर काफी गहरी खाई बन गई है, जिससे भविष्य में हादसे की आशंका बनी हुई है। वहीं सदर तहसील क्षेत्र के भेड़रिया गांव के पास भी जेसीबी लगाकर मिट्टी निकाले जाने की बात सामने आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिछला ग्राम पंचायत से हाईवे जाने वाले धोबहा संपर्क मार्ग पर भेड़रिया गांव के उत्तर दिशा में बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी ढोई जा रही है। लगातार हो रही खुदाई से सड़क और उसके किनारे की पटरी पर भी असर पड़ रहा है।ग्रामीणों आजादराम, नरेश, ननकऊ, समोखन, छैल्लू, पंकज, बच्चूराज, कैलाश और शोभाराम समेत अन्य लोगों ने बताया कि खनन स्थल थाने से अधिक दूर नहीं है, इसके बावजूद कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है। बारिश के कारण खनन से बनी खाइयों में पानी भरने से खतरा और बढ़ गया है।

एसडीएम ने कहा—मामले की जानकारी नहीं

इस संबंध में एसडीएम अमन देवओल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने मामले की जांच कराने तथा अवैध खनन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही।

अब सवाल यह है कि थाना क्षेत्र के आसपास कथित रूप से जेसीबी से चल रहे मिट्टी खनन की गतिविधियों पर संबंधित विभाग कब कार्रवाई करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें