भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 04 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
दूधेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का डीसीपी ने लिया जायजा गेमिंग से लेकर AI कंटेंट तक, जेवर में विकसित होगा अत्याधुनिक AVGC-XR पार्क उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक मा0 सांसद डॉ महेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न मुंशी प्रेमचंद: जिनकी कलम ने भारत के अंतिम जन को आवाज़ दी स्वास्थ्य विभाग का क्लीनिक पर छापा, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Advertisement Space 970x250
Delhi NCR

'हैरिटेज सिटी' परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, 4 अगस्त को होगी हाई लेवल बैठक

यमुना सिटी । यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में प्रस्तावित हैरिटेज सिटी परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 31 Jul 2026, 11:56 PM | Views: 0
'हैरिटेज सिटी' परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, 4 अगस्त को होगी हाई लेवल बैठक

यमुना सिटी । यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में प्रस्तावित हैरिटेज सिटी परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। परियोजना के लिए तैयार किए गए बिड डॉक्यूमेंट पर विचार-विमर्श और विस्तृत प्रस्तुतीकरण के लिए आगामी 4 अगस्त को लखनऊ में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है।

उत्तर प्रदेश शासन के औद्योगिक विकास अनुभाग-3 की ओर से जारी पत्र के अनुसार, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में पीपीपीबीईसी (PPPBEC) समिति की बैठक 4 अगस्त को शाम 4:30 बजे पिकप भवन, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित होगी। बैठक में परियोजना के परामर्शदाता सीबीआरई साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हैरिटेज सिटी के लिए तैयार किए गए बिड डॉक्यूमेंट का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव (वित्त), प्रमुख सचिव (न्याय) और प्रमुख सचिव (नियोजन) समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक अभिलेखों एवं सूचनाओं के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।गौरतलब है कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित की जा रही हैरिटेज सिटी परियोजना को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल माना जा रहा है। परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित किए जाने की तैयारी चल रही है। अब बिड डॉक्यूमेंट पर अंतिम स्तर की चर्चा के बाद परियोजना की निविदा प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।

इस उच्चस्तरीय बैठक के बाद हैरिटेज सिटी परियोजना के विकास, निवेश और क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें