भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 04 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
दूधेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का डीसीपी ने लिया जायजा गेमिंग से लेकर AI कंटेंट तक, जेवर में विकसित होगा अत्याधुनिक AVGC-XR पार्क उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" "सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना" उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक मा0 सांसद डॉ महेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न मुंशी प्रेमचंद: जिनकी कलम ने भारत के अंतिम जन को आवाज़ दी स्वास्थ्य विभाग का क्लीनिक पर छापा, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Advertisement Space 970x250
Delhi NCR

विनीत मेहता बने अध्यक्ष, गौरव चाचरा नियुक्त हुए नोएडा पंजाबी एकता समिति के चेयरमैन

नोएडा। शुक्रवार को नोएडा पंजाबी एकता समिति (पंजीकृत) के अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता ने नई संस्था के गठन के कारण अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 31 Jul 2026, 09:34 PM | Views: 0
विनीत मेहता बने अध्यक्ष, गौरव चाचरा नियुक्त हुए नोएडा पंजाबी एकता समिति के चेयरमैन

नोएडा। शुक्रवार को नोएडा पंजाबी एकता समिति (पंजीकृत) के अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता ने नई संस्था के गठन के कारण अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।इसके उपरांत शुक्रवार शाम संस्था की प्रबंधकारिणी की आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से विनीत मेहता को संस्था का अध्यक्ष तथा गौरव चाचरा को संस्था का चेयरमैन नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष विनीत मेहता ने अपने प्रथम निर्णय के रूप में नवीन सोनी को संस्था का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।

संस्था के महासचिव  नरेंद्र चोपड़ा ने नवनियुक्त अध्यक्ष विनीत मेहता, चेयरमैन गौरव चाचरा तथा कोषाध्यक्ष नवीन सोनी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि तीनों पदाधिकारी पूर्ण समर्पण, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ समाजहित तथा संस्था के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

प्रबंधकारिणी के सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में नोएडा पंजाबी एकता समिति समाज सेवा, सामाजिक एकता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें