भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 17 लाख और महिलाओं को मिलेगा लाभ* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्याना सीएचसी में रक्तदान महोत्सव, विधायक पुत्र ने किया शुभारंभ बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बुलंदशहर में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया ₹17.97 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर किया फलों का वितरण बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Lifestyle

आखिरी फिल्म के लिए विजय ने वसूली मोटी फीस; बने सबसे महंगे एक्टर

मुंबई, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय की फिल्म जन नायकन; सिनेमाघरों में लग गई है और बड़ी संख्या में इसे देखने दर्शक पहुंचे हैं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 23 Jul 2026, 02:47 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
आखिरी फिल्म के लिए विजय ने वसूली मोटी फीस; बने सबसे महंगे एक्टर

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

मुंबई, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय की फिल्मजन नायकन सिनेमाघरों में लग गई है और बड़ी संख्या में इसे देखने दर्शक पहुंचे हैं। इसे विजय की बतौर एक्टर आखिरी फिल्म कहा जा रहा है, क्योंकि अब वे पूरी तरह राजनीति मेंसक्रिय हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने तगड़ी फीस वसूली है। जानिए विजय और बाकीस्टारकास्ट को क्या मिला?इस फिल्म में थलापति विजय मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के जरिए उन्होंने छप्परफाड़ कमाई
की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय को इस फिल्म के लिए करीब 220 करोड़ से 275करोड़ रुपये फीस दी गई है। अगर रिपोर्ट्स में दिए गए फीस के आंकड़ों पर भरोसा करें तोविजय भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए हैं। फीस की यह रकम विजय को बिना किसी प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल के पेमेंट के रूप में दी गई है।

निर्देशक को कितने मिले?
फिल्मजन नायकन के निर्देशन की कमान एच विनोद ने संभाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इस फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये फीस दी गई है। कहा जा रहा है कि यह निर्देशक के करियरकी अब तक की सबसे बड़ी राशि है।रविचंदर को मिले इतने करोड़फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी अनिरुद्धरविचंदर ने निभाई है। फिल्म के संगीतकार को 13करोड़ रुपये फीस दी गई है। बता दें कि अनिरुद्ध ने इससे पहले लियो और जेलरजैसी  ब्लॉकबस्टर फिल्मों का संगीत भी दिया है। वे साउथ के महंगे संगीतकारों में शामिल हैं।

पूजा हेगड़े की फीस इतनी
चर्चित अभिनेत्री पूजा हेगड़े फिल्म में लीड अभिनेत्री के किरदार में हैं। उनकी फीस को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें 6 करोड़ रुपये मिले हैं। बता दें कि तमिल औरतेलुगु के अलावा पूजा हेगड़े बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।बॉबी देओल और अन्य सितारों की फीस
इस फिल्म में बॉबी देओल भी अहम भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉबी को पांच से 10करोड़ रुपये फीस दी गई है। इसके अलावा प्रकाश राज को पांच करोड़ रुपये, प्रियामणि को तीन करोड़ रुपये और गौतम वासुदेव मेनन को तीन करोड़ रुपये फीस दी गई है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Lifestyle

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें