भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 17 लाख और महिलाओं को मिलेगा लाभ* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्याना सीएचसी में रक्तदान महोत्सव, विधायक पुत्र ने किया शुभारंभ बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बुलंदशहर में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया ₹17.97 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर किया फलों का वितरण बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Politics

झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों संग मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, कॉपी-पेंसिल वितरित

नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन सोमवार को सपा नोएडा विधानसभा इकाई द्वारा सेक्टर-9 स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने किया, जबकि अध्यक्षता पूर्व महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने की।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 01 Jul 2026, 07:19 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों संग मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, कॉपी-पेंसिल वितरित

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन सोमवार को सपा नोएडा विधानसभा इकाई द्वारा सेक्टर-9 स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने किया, जबकि अध्यक्षता पूर्व महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने की।


इस अवसर पर सपा नेताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और बच्चों के बीच केक वितरित किया। साथ ही बच्चों को कॉपी, पेंसिल और रबर भी बांटी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि अखिलेश यादव ऐसे जननेता हैं जिन्हें हर वर्ग और विशेष रूप से युवा पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता चाहती है कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें, ताकि प्रदेश में विकास की गति फिर से तेज हो सके। उन्होंने अखिलेश यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना भी की।


पूर्व महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने नोएडा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए। उन्होंने नोएडा मेट्रो, सेक्टर-33 में शिल्प हाट, सेक्टर-34 में नारी निकेतन, सेक्टर-18 से मामूरा तक एलिवेटेड रोड, मल्टीलेवल पार्किंग, होशियारपुर गांव में बालिका इंटर कॉलेज, सरफाबाद में मिनी स्टेडियम, सेक्टर-21ए में क्रिकेट स्टेडियम तथा कई अंडरपास सहित अनेक विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता को उनसे आज भी बड़ी उम्मीदें हैं।


कार्यक्रम में तनवीर अहमद, मोहम्मद तस्लीम, सुल्तान अंसारी, शालिनी खारी, नेहा पांडेय, हरपाल सिंह, गुड्डू चौधरी, विमला देवी, महेश, मोहित गौतम, सुमित, आमिर, अनीस, मनोज गौतम, अमन, साहिल चौधरी, देवेंद्र खारी, दीपक देशवाल, नीर अवाना, नदीम सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय बच्चे मौजूद रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Politics

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें